केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट व विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विशिष्ट व्यक्तियों से किया संपर्क

ख़बर शेयर करें

भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मण्डल द्वारा आज महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत आज केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्य मंत्री (भारत सरकार) श्रीमान अजय भट्ट जी एवम विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्य जी के दिशा-निर्देशन में और मंडल अध्यक्ष श्री आनंद सिंह बिष्ट और कार्यक्रम संयोजक दयाकिशन पोखरिया के नेतृत्व में आज नैनीताल में विभिन्न प्रबुद्ध व पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के आवास में जाकर जन संपर्क अभियान किया… जन संपर्क अभियान के तहत जिन विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क किया उनमें पद्मश्री श्री अनूप साह जी , पूर्व ओलंपियन श्री राजेंद्र सिंह रावत जी, पूर्व में जूनियर इंडिया हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके श्री नरेंद्र सिंह बिष्ट जी और श्री ललित साह जी और व्यापार मंडल अध्यक्ष तल्लीताल श्री मारुति नंदन साह जी के आवास में मां नैना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री पुनीत टंडन जी व अन्य सामाजिक संगठनों के लोगो से संपर्क कर के केंद्र सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया….संपर्क करने वालों में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्री गोपाल सिंह रावत,वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सिंह पडियार,महामंत्री मोहित लाल साह, सभासद मनोज साह जगाती, सभासद मनोज जोशी, विधानसभा संयोजक महा जनसंपर्क अभियान भानु पंत, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट,वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती विमला अधिकारी, श्रीमती जीवंती भट्ट, मनोज कुमार, रोहित भाटिया, विक्रम रावत, संतोष कुमार, दीपिका बिनवाल, कविता साह गंगोला समेत भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page