बीडी पांडे अस्पताल में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शुरू हुआ टीकाकरण कार्य

ख़बर शेयर करें

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कोरोना से जंग लड़ रहे फ्रंट योद्धाओं के लिए आज देशभर में कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। बीडी पांडे अस्पताल प्रबंधक ने भी तैयारियां शुरू कर दी है पहले दिन 100 स्वास्थ्य कर्मियों को यह टीका लगाया जा चुका है

बीडी पांडे अस्पताल में सुबह से तैयारियों में सभी प्रबंधक जुड़ चुके थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन खत्म होते ही वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी अस्पताल के पीएमएस डॉक्टर के एस धामी ने सबसे पहला टीका लगवाया, दूसरा टीका डॉक्टर वीके पूनेरा औऱ अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को लगा। उपजिलाधिकारी विनोद कुमार और पुलिस बल व्यवस्थाओं में पूरी तरह से जुटी रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page