कुलपति प्रो0 एन0के0जोशी को कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर किया समान्नित

ख़बर शेयर करें


कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने कुलपति प्रो0 एन0के0जोशी से मुलाकात की तथा उन्हें पुष्प गुच्छ तथा सम्मानित किया। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के शिक्षकों का सातवें वेतनमान तथा प्रमोशन के सम्पूर्ण एरियरों का भुगतान किया जा चुका है। कूटा ने प्रोन्नति के साक्षात्कार शीघ्र लगाने रिफ्रेशर तथा ओरिऐन्टेशन में छूट के शासनादेश जिसे कार्यपरिषद में पास किया जा चुका है लागू करने तथा सहायक प्राध्यापकों का अतिरिक्त वेतन बृद्वियों का लाभ सम्बन्धी प्रकरण का निस्तारण करने की माॅंग की। कूटा ने वित्त अधिकारी श्री एल0आर0 आर्य को भी शालउड़ाकर धन्यवाद किया। कूटा शिष्टमंडल में अध्यक्ष प्रो0 ललित तिवारी,महामंत्री डाॅं0 सुचेतन साह, उपाध्यक्ष डाॅं0 दीपक कुमार, सयुक्त सचिव डाॅ0 सोहेल जावेद, प्रो0 हरीश बिष्ट, डाॅं0 गगन दीप होती शामिल रहें। कूटा ने सभी को बंसत पंचमी की बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page