कला शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए अनिल कुमार आर्य

ख़बर शेयर करें

राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख धारी नैनीताल के कला शिक्षक अनिल कुमार आर्य को डायट भीमताल के द्वारा कला शिक्षक प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया है । इसके बारे में बताते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरीशंकर काण्डपाल ने बताया कि, विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार आर्य के द्वारा एससीइआरटी के द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के अंतर्गत पोस्टर विधा में अपनी प्रस्तुति डाइट भीमताल को प्रेषित की। इसके लिए उनकी प्रविष्टि को चयनित करते हुए अनिल कुमार आर्य को डाइट प्राचार्य मुकुल कुमार सती के द्वारा कला शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
अनिल कुमार आर्य की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षकों के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई प्रेषित की है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page