ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में मनाया गया 34वां स्थापना दिवस

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का 34वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और संस्थान की गौरवपूर्ण यात्रा, उपलब्धियों तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति को याद किया।
स्थापना दिवस के अवसर पर केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह ने विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, एकजुटता और संस्थान के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत किया।
ग्राफिक एरा ने अपनी स्थापना से लेकर अब तक शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित किए हैं। संस्थान की इस विकास यात्रा में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कमल घनशाला के दूरदर्शी नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके मार्गदर्शन में संस्थान निरंतर प्रगतिशील शिक्षा, नवाचार और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर भीमताल कैंपस के निदेशक, निदेशक IQAC तथा निदेशक Student Outreach Programme ने विश्वविद्यालय परिवार को 34वें स्थापना दिवस की बधाई दी और संस्थान के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति एवं सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
समारोह का समापन सामूहिक गौरव और उत्साह के साथ हुआ। विश्वविद्यालय परिवार ने ग्राफिक एरा की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में सार्थक योगदान देने के अपने संकल्प को दोहराया।


