नैनीताल में धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, पूरा शहर बना बराती, देखिये पूरी वीडियो

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा, नैनीताल की ओर से आज भगवान श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। राम बारात के स्वागत में पूरा शहर रोशनी और फूलों से सजाया गया। ऐसा लग रहा था मानो पूरा नैनीताल ही बराती बन गया हो। चारों ओर भक्ति, उल्लास और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
भगवान श्रीराम और माता सीता की फूलों से सजी भव्य रथयात्रा आकर्षण का केंद्र रही। बाजार क्षेत्र में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया। बैंड-बाजों और पारंपरिक शुभ गीतों के बीच निकली बारात में महिलाओं ने पारंपरिक कुमाऊंनी पिछौड़ा पहनकर भाग लिया। बारातियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान श्रीराम के भजनों और ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से पूरी सरोवर नगरी भक्तिमय हो उठी। जगह-जगह मिठाई बांटी गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
श्रीराम बारात के दौरान नैनीताल की सड़कों और बाजारों में श्रद्धा, प्रेम और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। फूलों से सजे रथ और श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी ने भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के प्रति लोगों की अटूट आस्था का सुंदर दृश्य प्रस्तुत किया।
राम बारात में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, श्री राम सेवक सभा के संरक्षक घनश्याम लाल साह, अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बावरी, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, पूर्व अध्यक्ष गिरीश जोशी, मुकेश जोशी, विमल चौधरी, हरिश राणा, भुवन बिष्ट, वंदना पांडे, पूर्व सभासद मंजू रौतेला, हीरा रावत, गोधन सिंह, अशोक साह, मोहित लाल साह, प्रदीप जेठी, डॉ. ललित तिवारी, गोविंद सिंह, सानू साह, दिनेश भट्ट, डोल्मा गुरुरानी, मीनू साह, भारती साह, दीप्ति बोरा, दिव्या साह, खुशहाल सिंह कार्की, धर्मेंद्र शर्मा, दीपा चौधरी, कुसुम लता सनवाल, अमिता साह, मोनिका साह, गीता पालीवाल, भावना रावत, ममता, रेनू कोहली, सुनीता, शांति, मुन्नी, पुष्पा, माया, दीपा, मंजू बोरा, डॉ. भावना भट्ट, हेमा, दीपिका, ज्योति कांडपाल, चंद्रा, तुलसी, कांता, मीना, दीपा जोशी, सुमन, रेनू गोविंद, लीला, सुंदरी, मोहिनी सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक बराती के रूप में शामिल हुए।
श्रीराम बारात ने नैनीताल को भक्ति और उल्लास के रंग में रंग दिया। पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ इस पावन आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वहीं दूसरी तरफ आदर्श रामलीला एवं जनकल्याण समिति सूखाताल द्वारा श्रीरामलीला मंचन में आज तृतीय दिवस पर कोरस, राम बारात, मंथरा-कैकेई, दशरथ-कैकेई, सीता-राम , लक्ष्मण संवाद तथा श्री राम वन गमन तक का मंचन किया गया। मंच में श्रीराम बारात लीला का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा साथ ही मंच में श्रीराम जी की आरती की गई। श्री रामलीला में रामभक्तों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया वो आशीर्वाद प्राप्त किया।



