मां नंदा देवी महोत्सव: एसपी नैनीताल और एसपी संचार ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, निकाला फ्लैग मार्च

ख़बर शेयर करें

नैनीताल :- 18 से 23.09.2026 तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मां नंदा देवी महोत्सव के सुदृढ़ संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र एवं एसपी संचार रेवाधर मठपाल द्वारा मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा जायजा लिया गया।

प्रमुख बिंदु:

फ्लैग मार्च का आयोजन: महोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं सुगम यातायात को बनाए रखने के लिए एसपी नैनीताल के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।

मेला एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण: पुलिस फ्लैग मार्च, मेला परिसर, रिक्शा स्टैंड मल्लीताल, फ्लैट्स मैदान, भोटिया मार्केट, मस्जिद तिराहा और घोड़ा स्टैंड जैसे प्रमुख व भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया गया।

कंट्रोल रूम और तकनीकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण: एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल द्वारा मेला कंट्रोल रूम, सीसीटीवी ग्रिड, खोया-पाया केंद्र तथा संचार व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा निगरानी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

नोट: नंदा देवी महोत्सव में उमड़ने वाली भारी भीड़ और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क रहने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी श्रद्धालुओं, जनता एवं आगंतुकों से आग्रह किया गया है कि पुलिस द्वारा नंदा देवी महोत्सव को भव्य और सुरक्षित बनाने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, अधिक से अधिक मात्रा में पधारकर मां नैना देवी का आशीर्वाद प्राप्त करें और मेले का आनंद उठाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page