रानीबाग में चित्रेश्वरधाम में अतिक्रमण के विरोध में पहाड़ी समाज ने कहा यदि अतिक्रमण को तुरंत नहीं हटाया तो राज्य में देवस्थानम अतिक्रमण हटाओ आंदोलन की शुरुवात

ख़बर शेयर करें

आज पहाड़ी कत्युरी समाज ने हल्द्वानी के एक रेस्टोरेंट में रानीबाग शनिमंदिर ढाँचे के अतिक्रमण के प्रमाण दिखाते हुए प्रेस वार्ता की उन्होंने रानीबाग शनि मंदिर ढाँचे को ” गुप्ता जी का स्टार्टअप” कहा और इस अतिक्रमण को तुरंत ध्वस्थिकरण की मांग की उन्होंने कहा रानीबाग स्थित चित्रेश्वर धाम में हेमन्त कुमार गुप्ता उर्फ़ भय्यू और विवेक शर्मा उर्फ़ भजन गायक ने विगत कुछ सालों में शनि महाराज का मंदिर स्थापित कर दिया जिसकी शिकायत के ७बाद प्राधिकरण ने नोटिस दिया मगर अतिक्रमणरियों पर कोई असर नहीं होता दिखाई दें रहा है जिससे आक्रोशित पहाड़ी समाज के सैकड़ो लोग मुख्यमंत्री,जिलाधिकारी, कुमाऊं कमीशनर से शिकायत कर चुके है उन्होंने कहा कि रानीबाग में चित्रेश्वर महादेव मंदिर और पदमेश्वर के नाम दर्ज भूमि में स्थित चित्रेश्वर शिव मंदिर परिसर में अवैध शनि मंदिर के निर्माण को ध्वस्त करो उन्होंने बताया चित्रेश्वर धाम पहाड़ी हिन्दुओ का एक प्राचीन और पौराणिक तीर्थस्थल है। यहां पर पौराणिक चित्रेश्वर महादेव की भूमि पर प्राचीन चित्रेश्वर महादेव मंदिर में अतिक्रमण कर पौराणिक मंदिर से बड़ा शनि मंदिर बना दिया है जो सनातन धर्म,यह विधि विधान और शास्त्र सम्मत नहीं है। बद्रीनाथ, केदारनाथ, आदि ब्रदी, देवप्रयाग, गोपेश्वर, जागेश्वर, बैजनाथ, कटारमल इत्यादि शिव मंदिरों में कहीं पर भी शनि मंदिर नहीं है और ना ही निर्माण हुआ है और ना ही पहाड़ी परम्परा और आस्था में शिव मंदिर में शनी मंदिर का स्थान है। उन्होंने बताया कि
इस विषय में समाज ने 09.01.2025 को उपजिलाधिकारी नैनीताल और राजस्व निरीक्षक रानीबाग क्षेत्र में शिकायत की गयी थी। जिस पर पटवारी महोदय और उपजिलाधिकारी महोदय ने नये निर्माण को रोका था और इसके बाद प्राधिकरण ने दिनांक 12.08.2025 को इस निर्माण को वाद संख्या U.C.M.S./NDA/R/0873/2025 में अंकित किया। जिस पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी है सम्बन्धित शनि मंदिर संचालक ने इस शिकायत को नजर अंदाज करके इत्त अवैध निर्माण के साथ एक बड़ा टिन सेट भी इसमें आगे लगा दिया। इस सम्बन्ध में प्राधिकरण ने पुनः दिनांक 10.11.2025 को अपने निर्णय में इसका संज्ञान लिया है। पुनः इस नोटिस पर भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी है।
29 अगस्त को पहाड़ी समाज की एक महापंचायत रानी बाग में थी महापंचायत के बाद सभी लोग मां जिया रानी और भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिर को गए मगर वहां पहले से अतिक्रमणकारी भंडारा कर रहे थे पौराणिक चित्रेश्वर धाम के मुख्य दरवाजे को बंद किया कर वहां पर रसोई बनाई थी और गंदगी फैलाई थी मंदिर को पूरे गंदे कपड़े से ढका हुआ था और परिक्रमा मार्ग भी बंद किया हुआ था जिससे दर्शन करने वालों ने गंदे कपड़े को हटाया इस दौरान वहां पर उपस्थित हेमंत कुमार गुप्ता उर्फ भय्यू ने अपने लोगों से कोई इशारा किया और भारी धारदार बर्तनों के ढक्कन दर्शन दर्शन करने वालो पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हुई और बहुत सारे दर्शन करने वाले लोगों पर भी चोटे आयी पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल किया और 49 दर्शनार्थियों के ऊपर एकतरफा कार्यवाही कर दिया BNS की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया जबकि हमारी तहरीर पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा यदि अतिक्रमण और आक्रमणकारी हेमंत कुमार गुप्ता उर्फ भाइयों पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो वह अपने समाज के समस्त लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय में अन्न,जल त्याग कर आमरण अनशन में बैठेंगे। कुछ लोग मंदिर के नाम पर अतिक्रमण कर उसको अतिक्रमण नहीं बता रहे हैं उनसे हरीश रावत ने स्पष्ट शब्दों में कहा अपने घरों अपने आंगन की जमीन कहां पर है बताइए वहां पर हम 33 कोटी देवी देवताओं के मंदिर बनना चाहते हैं।
चंदन सिंह मनरालऔर सीता रावत ने कहा अतिक्रमण को अतिक्रमण माना जाना चाहिए उसमें कुछ व्यापारी लोग देवस्थानम को व्यापार का अड्डा बने हुए हैं धर्म के नाम पर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं.यह बिल्कुल भी धर्म और न्याय संगत नहीं है।
पहाड़ी समाज कत्युरी राजवंश के गढ़वाल, कुमाऊँ एवं नेपाल के लाखों लोग लोग अपनी आस्था परंपरा और इतिहास को बचाने के लिए स्वयं सड़को में आएंगे और उग्र आंदोलन करेंगे चंदन चंदन सिंह मनराल रमेश और मनराल ने कहा चित्रेश्वर धाम में शनि मंदिर का कोई पौराणिक इतिहास नहीं है।
इस दौरान सीता रावत,चंदन सिंह मनराल,राजेंद्र, शेरसिंह मवाड़ी,कविता जीना,प्रेमा मेर,मनोहर सिंह रावत,हेम गिरी महाराज,ललित मनराल,अंजू पाण्डेय आदि मौजूद रही

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page