05 यूके नेवल यूनिट एनसीसी, नैनीताल में आयोजित किया गया पुनीत सागर अभियान, ग्रीन आर्मी एनजीओ द्वारा किया गया प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- 02 अक्टूबर 22 को 05 यूके नेवल यूनिट एनसीसी, नैनीताल पुनीत सागर अभियान आयोजित किया गया जिसमें ग्रीन आर्मी एनजीओ द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

कमांडिंग ऑफिसर 05 यूके नेवल यूनिट एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन चंद्र विजय नेगी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पथना को ध्यान में रखते हुए, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने प्लास्टिक और अन्य प्रकार के कचरे की नदियों और झीलों सहित समुद्र तटों/ समुद्र के किनारे और अन्य जल स्रोतों को साफ करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी प्रमुख अभियान ‘पुनीत सागर अभियान’ शुरू किया है।
एनसीसी अधिकारी सब0 ले0 डॉ0 रीतेश साह ने बताया कि पुनीत सागर अभियान का उद्देश्य स्थानीय लोगों को ‘स्वच्छ भारत’ के बारे में जागरूक करना और उन्हें संवेदनशील बनाना है। झील के किनारों को साफ रखने के महत्व के बारे में स्थानीय आबादी और आने वाली पीढ़ियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए इसकी परिकल्पना की गई है। इस अभियान को व्यापक लोकप्रियता मिली जिसका उल्लेख प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में किया था।

यूनिट सागर अभियान के तहत नैनी झील और नैना देवी मंदिर के आसपास की सफाई की गई।
और नैनी झील से लगभग 140 किलोग्राम कचरा एकत्र कर निस्तारित किया गया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के बाद स्वच्छता पर जन जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक स्वच्छ भारत अभियान भी आयोजित किया गया जिसकी पर्यटकों द्वारा सराहना भी की गई।
कैडेट्स के साथ नैनीताल की ग्रीन आर्मी संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा परस्पर सहयोग कर नैनी झील व ठंडी सड़क में सफाई अभियान चलाया।
ग्रीन आर्मी से जय जोशी, कंचन जोशी, माणिक साह, अजय कुमार, आदि ने प्रतिभाग कर सफाई की गयी
इस अवसर पर कुल भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बिशन सिंह मेहता, सब लेफ्टिनेंट नवीन धुसिया, थर्ड ऑफिसर सागर सिंह, चीफ इंस्ट्रक्टर सुनीत बलूनी, पीआई स्टाफ सुंदर धामी व हेमंत तथा दीपक, संजय आदि ने भाग लिया। डीएसबी परिसर नैनीताल, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, शहीद मेजर राजेश अधिकारी जीआईसी, सीआरएसटी इंटरमीडिएट कॉलेज तथा गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक नैनीताल के 150 कैडेट्स सहित एनसीसी के पूर्व कैडेट, स्थानीय लोग और पर्यटक भी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page