पिथौरागढ़ में बनाए गए 10 कोरोना वैक्सीन टीकाकरण केंद्र

ख़बर शेयर करें

जनपद पिथौरागढ़ में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण को लेकर लागातार तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं शासन की गाइड लाइन के अनुसार जिले में 10 सेशन साईट ( टीकाकरण केन्द्र) बनाए गए हैं जिला मुख्यालय में जिला चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय को सेशन साईट बनाया गया है। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा जिला महिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का निरीक्षण कर तैयारियां का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चिकित्सालय की विभिन्न व्यवस्थाओं आदि के सम्बंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार सम्पूर्ण तैयारियां पूर्ण करते हुए कार्य किए जाय। उन्होंने इस हेतु होने वाले पूर्वाभ्यास/ड्राई रन की भी सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page