सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के मुख्यालय एवं परिसर में महापुरुष सोबन सिंह जीना की मनाई गई 114वीं जयंती

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय मुख्यालय में विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने सोबन सिंह जीना जी की 114वीं जयंती मनाई गई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 नरेंद्र सिंह भंडारी के द्वारा दिए गए एक संदेश में उन्होंने कहा कि पर्वतीय विकास की अवधारणा को साकार करने वाले स्व0 सोबन सिंह जीना जी का इस पर्वतीय राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शिक्षा, सड़क एवं पर्वतीय राज्य के विकास के लिए उनका योगदान स्मरणीय है। हमें उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है।
शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो0 जगत सिंह बिष्ट ने जयंती अवसर पर कहा कि स्व0 जीना जी विकास के पुरोधा है। उनके जीवन से हमें सीख लेने की आवश्कता है। हम सभी ऐसे महापुरुष को सदैव याद करते रहें। उन्होंने जीना जी के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को जयंती समारोह में साझा किया।
इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक प्रो0 सुशील कुमार जोशी, डाॅ0 भाष्कर चैधरी (सहायक परीक्षा नियंत्रक), डाॅ0 ममता असवाल (समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना), डाॅ0 ललित चंद्र जोशी (विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी), श्री विपिन चंद्र जोशी (वैयक्तिक सहायक), कैलाश छिमवाल (सहायक कुलसचिव), श्री प्रकाश सती (सहायक कुलसचिव), त्रिलोक बिष्ट (प्रधान सहायक), एम0एम0पांडे, सुरेश खेतवाल,  देवेंद्र पोखरिया, गोविंद मेर, विनीत कांडपाल, यथार्थ साह, आलोक वर्मा, ईश्वर बिष्ट, राकेश साह, हेमा डसीला, दीवान फत्र्याल, गोविंद रावत, रवि अधिकारी, सुरेश बघरी,  पवन रावल, रवींद्र बिष्ट, नेहा पांडे आदि उपस्थित रहे।
बॉक्स में
उधर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,परिसर में सोबन सिंह जीना जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण कर जयंती मनाई गई। एस0एस0जीना परिसर अल्मोड़ा में प्रातः 10 बजे से अधिष्ठाता प्रशासन प्रो0 प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो0 जगत सिंह बिष्ट (कला संकायाध्यक्ष), प्रो0 इला साह (अधिष्ठाता छात्र कल्याण), प्रो0 शेखर चंद्र जोशी (अधिष्ठाता शैक्षिक), प्रो0 जी0सी0शाह (अधिष्ठाता परीक्षा), डाॅ0 पारुल सक्सेना सहित अधिकारियों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों ने सोबन सिंह जीना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया।
माल्यार्पण अवसर पर परिसर के प्रो एन डी काण्डपाल,डाॅ0 तेजपाल सिंह, डाॅ0 मनोज बिष्ट, डाॅ0 गौरव कर्नाटक, डाॅ0 ललित जोशी, जयवीर सिंह नेगी, डाॅ0 योगेश मैनाली, श्री भानु प्रकाश, कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह धामी, डाॅ0 गोकुल देवपा, डाॅ0 पूरन जोशी, डाॅ0 राजेन्द्र जोशी, आनंद सिंह बिष्ट, बगडवाल, हरीश बिष्ट, सौरभ सनवाल,  देबकी देवी, नंदन जडौत, अनीता नयाल, गुलाब, मोहन रावत, हरकिशन, भीम सिंह आदि के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना, एन0सी0सी0 के कैडेट्स उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 वॉट्स्ऐप पर समाचार ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक-फॉलो करें

👉 हमारे मोबाइल न० 7017197436 को अपने ग्रुप में जोड़ कर आप भी पा सकते है ताज़ा खबरों का लाभ

👉 विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You cannot copy content of this page