24 यू.के. छात्रा वाहिनी एनसीसी का वीरांगना फेस्ट और रैंक सेरेमनी हुआ आयोजित, बेहतर प्रदर्शन के लिए कैडेट्स को किया गया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

24 यू.के. छात्रा वाहिनी एनसीसी का वीरांगना फेस्ट और रैंक सेरेमनी आयोजित हुआ
बेहतर प्रदर्शन के लिए कैडेट्स को सम्मानित किया गया।

एस.एस.जीना परिसर,अल्मोड़ा के मुख्य ऑडिटोरियम में 24 यू के गर्ल्स बटालियन एनसीसी का वीरांगना फेस्ट और रैंक सेरेमनी आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूप में 24 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनोज कुमार काण्डपाल, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट (अधिष्ठाता प्रशासन), कार्यक्रम संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ ममता पंत (ए.एन. ओ.,24 बटालियन)प्रो. इला साह (अधिष्ठाता छात्र कल्याण),प्रो सोनू द्विवेदी (संकायाध्यक्ष, दृश्यकला), बटालियन की एडम मेजर अनीता जेठी, सूबेदार मेजर श्री शिव सिंह, 77 यूके बटालियन के एएनओ कैप्टेन (डॉ.) देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
वीरांगना फेस्ट एवं रैंक सेरेमनी की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गयी। रैंक सेरेमनी में नए कैडेट्स को दायित्व दिए गए
कार्यक्रम से पूर्व कैडेट्स ने अतिथियों का बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों के सम्मान में कैडेट्स ने सरस्वती वंदना की और स्वागत गीत गाकर मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ.ममता पंत (ए.एन.ओ.,24 बटालियन) ने 24 बटालियन की स्थापित गतिविधियों और कैडेट्स के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैडेट्स हर विषम परिस्थितियों के लिए तैयार हैं। उनको प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
77 यूके बटालियन के एएनओ कैप्टेन (डॉ.) देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि वीरांगना कार्यक्रम बेहद स्फूर्तिदायक है। बालिकाएं देश की सेवा के लिए तत्पर रहें। सेना के लिए अपना भविष्य बनाएं। कैडेट्स अपने लक्ष्यों की पूर्ति करें, देश की रक्षा के लिए आगे आएं।

प्रो. इला साह (अधिष्ठाता छात्र कल्याण) ने अपने उद्बोधन में कहा राष्ट्रीय कैडेट्स कोर का भारत की सेवा कर लिए काफी योगदान है। देश की सेना में जाकर कैडेट्स इस क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने सभी कैडेट्स और बटालियन के कार्यों को सराहा।

बटालियन की एडम मेजर अनिता जेठी ने वक्तव्य देते हुए कहा कि कैडेट्स आने वाली चुनौती का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रखें।
दृश्यकला संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो सोनू द्विवेदी ने कैडेट्स को प्रेरित किया और डॉ ममता पंत के प्रयासों को सराहा।
इस अवसर पर डॉ तेजपाल सिंह, डॉ प्रज्ञा वर्माएवं डॉ ललित जोशी ने सभी कैडेट्स का उत्साह बढ़ाते हुए सभा को संबोधित किया।
मुख्य अतिथि रूप में बटालियन के कर्नल मनोज कुमार काण्डपाल ने अपने उद्बोधन में डॉ ममता पंत को यूनिट की तरफ से बधाई दी। आने वाले समय में काफी अवसर हैं। आप सभी देश के लिए आगे आएं।आप सभी परीक्षा के लिए तैयार करें। कैडेट्स कठिन समय को भी उत्सव की तरह मनाएं। अनुशासित रहकर बेहतर प्रदर्शन करें।
कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट (अधिष्ठाता प्रशासन) ने वीरांगना फेस्ट प्रत्येक वर्ष से मनाया जा रहा है। बटालियन के कैडेट्स राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से इस विश्वविद्यालय का मान बढ़ा रहे हैं। उन्होंने छात्राओं को सेना में भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
वीरांगना फेस्ट में रैंक सेरेमनी आयोजित हुई जिसमें लांस कॉर्पोरल संगीता और प्रियंका भाकुनी। कॉर्पोरल के लिए गूँजन जीना, सार्जेंट के लिए दीपशिखा, लिपाक्षी एवं संजना, अंडर ऑफिसर के लिए रोशनी, खुशबु, आँचल राज सत्यप्रेमी, सीनियर अंडर अफसर के लिए निहारिका कपिल को बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल मनोज कुमार काण्डपाल ने रैंक पहनायी और बटालियन की ए.एन.ओ. डॉ ममता पंत ने राष्ट्रीय स्तर पर बटालियन के सभी बेहतर प्रदर्शन करने एवं अव्वल आये कैडेट्स को मेडल पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कैडेट्स ने ‘भारत हमको जान से प्यारा है, सबसे न्यारा गुलदस्ता हमारा है’ (नृत्य), देश के लिए शहीद होने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए एक भाव विभोर करने वाली नाटिका ‘कंधों से कंधे, कदम से कदम बढ़ते हैं’,नगाड़े संग ढोल बाजे, धाँय धाँय ढोल, लोक संस्कृति को संयोजित करता हुआ फ्यूजन, गिद्दा, शिव तांडव स्तोत्रं में शिव तांडव, मैं तो बादलों से दूर जाऊंगी (महिला उड़ान संबंधी नृत्य) की शानदार प्रस्तुतियां देकर तालियां बंटोरी।
वीरांगना फेस्ट का संचालन कैडेट आँचल राज सत्यप्रेमी, प्रियंका बिष्ट और अतिथियों का आभार डॉ.ललित जोशी ने जताया।
इस अवसर पर डॉ तेजपाल सिंह,डॉ प्रज्ञा वर्मा, डॉ ललित चंद्र जोशी, इंजी.रवींद्र पाठक, सूबेदार मेजर शिव सिंह, सीनियर अंडर ऑफिसर नेहा साह, हिमानी रौतेला, , गीतांजलि मेहरा (SUO), निहारिका कपिल, नेहा बिष्ट, हेमा रावत, कल्पना आदि कैडेट्स के साथ परिसर के शिक्षक एवं 24 एवं 77वीं वाहिनी के कैडेट्स एवं 24 बटालियन के सभी पी.आई स्टाफ शामिल हुए।

You cannot copy content of this page