16 जनवरी शनिवार को होने वाले टीकाकरण के लिए 429 वैक्सीन पहुंची नैनीताल

ख़बर शेयर करें

सरोवर नगरी नैनीताल में 429 वैक्सीन पहुंच चुकी है जानकारी के मुताबिक भारी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन सरोवर नगरी के राजकीय चिकित्सालय मैं पहुंच चुकी है गाइड लाइन के अनुसार 16 जनवरी से सभी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन का कार्य प्रारंभ करना है

बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉक्टर केएस धामी ने बताया कि 229 वैक्सीन बीडी पांडे अस्पताल के लिए 200 वैक्सीन जीबी पंत अस्पताल के लिए आ चुकी है सभी वैक्सीन को पुलिस सुरक्षा के बीच महिला चिकित्सालय में रख दिया गया है

डॉक्टर धामी ने बताया की महिला चिकित्सालय बीडी पांडे अस्पताल में कल सुबह 10:00 बजे से वैक्सीन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page