धारमंडल के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का 7 दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

टिहरी गढ़वाल , राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा , धारमंडल के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का 7 दिवसीय विशेष शिविर का प्रारंभ आज दिनांक 18 मार्च 2021 को ग्राम बंगद्वारा में हो गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कनिष्ठ प्रमुख जाखडीधार, श्री अरविंद पंवार जी के द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ आराधना बंधानी के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उद्देश्य एवं आगामी दिवसों की कार्य रूपरेखा का परिचय दिया गया। कार्यक्रम के मध्य सत्र में वर्तमान ग्राम प्रधान बंगद्वारा , श्रीमती रजनी देवी ने समस्त स्वयंसेवीयों का स्वागत किया और पूर्व की भांति सहयोग प्रदान करने की बात कहीं। कार्यक्रम के समापन सत्र में कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डॉ वी. पी.अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार के युवा मामले व खेल मंत्रालय के द्वारा संचालित एक केंद्रीय योजना है, इसका उद्देश्य सभी युवा छात्र छात्राओं को सामुदायिक सेवा गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम के इस उद्घाटन सत्र के अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान धारकोट श्रीमती रोनकी देवी, वर्तमान शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष श्री यशपाल जी तथा सामाजिक कार्यकत्रि श्रीमती हंसा रमोला जी आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ जितेंद्र शाह के द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page