नैनीताल डीएसबी परिसर में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

ख़बर शेयर करें

डीएसबी परिसर में आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यवाहक निदेशक ,डीन स्टूडेंट वेलफेयर तथा विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने ध्वज फहराया। प्रो. तिवारी ने कहा कि देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ तथा भारत गणतंत्र का हिस्सा बना। हमारी आन ,बान ,शान है ये तिरंगा । वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि हम सबको योगदान करना है जिससे भारत 2047 में विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो सके । ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया तथा वॉल ऑफ हीरोज पर दीप जलाकर पुष्प अर्पित किए गए। बाद में मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रो. आशीष तिवारी ,प्रो.एम एस मावड़ी ,प्रो.एस एस बरगली, प्रो.सुषमा टम्टा ,प्रो.नीलू लोधियाल , डॉ रितेश ,प्रो.एल एस लोधीयाल, प्रो.किरण बरगली , डॉ प्रियंका डॉ आशा परचे ,डॉ हर्ष चौहान , डॉ मोहित,डॉ नवीन पांडे ,डॉ राशि ,डॉ नगमा ,डॉ श्रुति , डॉ उजमा ,डॉ दिव्या पांगती ,डॉ नंदन मेहरा ,नंदा बल्लभ पालीवाल ,नवल बिनवाल ,अमित , डीएस बिष्ट ,कुंदन ,अजय उपस्थिति रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page