जनपद स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में 79 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने किया प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें

छिहत्तरवें गणतंत्र दिवस की जनपद स्तरीय परेड आज जिला मुख्यालय नैनीताल के डी एस ए फ्लैट में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को जनपद के विभिन्न विभागों के चुने हुए जवानो के द्वारा सलामी दी गई। इस अवसर पर परेड में ७९ उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी नैनीताल के २२ कैडेटों ने प्रतिभाग किया। दल का नेतृत्व सीनियर अण्डर ऑफिसर भरत सिंह ने किया। कार्यक्रम में नागरिक पुलिस , अग्निशमन, ट्रैफिक, तथा पुलिस विभाग के जोशीले सिपाहियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी तथा सुंदर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा अपने विचार रखे। इस अवसर पर कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत, जिला मजिस्ट्रेट वंदना सिंह , एसएसपी प्रह्लाद मीणा, सहित अनेक विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। ७९ उत्तराखंड वाहिनी नैनीताल एनसीसी के कमान अधिकारी राजेश कौशिक ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम में सूबेदार महेश चंद्र पांडे, बीएचएम तारा सिंह सहित अनेक कर्मचारी और कैडेट सहित विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चे तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page