उत्तराखंड पुलिस के कार्मिकों द्वारा स्वेच्छा से अपने 01 दिन के वेतन से दी 85 लाख, 95 हजार, 350 रुपए की धनराशि

ख़बर शेयर करें

कोविड -19 के दृष्टिगत डीजीपी श्री अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 85 लाख 95 हजार 350 रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है। उत्तराखंड पुलिस के कार्मिकों द्वारा स्वेच्छा से अपने 01 दिन के वेतन से दी गई धनराशि का यह चेक सचिवालय में डीजीपी ने मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत को सौंपा।   

इस अवसर एडीजी, पीएसी श्री पी.वी.के. प्रसाद, एडीजी प्रशासन श्री अभिनव कुमार एवं आईजी कार्मिक श्री पुष्पक ज्योति भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page