बड़ी खबर- पटवारी और लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर आउट को लेकर आई बड़ी अपडेट

ख़बर शेयर करें

देहरादून- एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि रविवार 8 जनवरी को आयोजित पटवारी और लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर आउट किया गया। परीक्षा का आयोजन UKPSC ने कराया था। जानकारी के अनुसार आयोग के भीतर के कर्मचारियों की संलिप्तता में एसटीएफ ने 4 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। इसका मुकदमा हरिद्वार के कनखल थाने में दर्ज हुआ है। UKPSC के सेक्शन ऑफिसर (अति गोपन) संजीव चतुर्वेदी ने अपनी पत्नी के माध्यम से पटवारी और लेखपाल की परीक्षा का पेपर आउट कराया था। मोटी रकम लेकर पेपर बेचा गया था।बिहारीगढ़ और लक्सर क्षेत्र में छात्रों को रखकर पेपर तैयार कराया गया। बताया जा रहा है कि कुल 35 छात्रों ने पटवारी और लेखपाल की परीक्षा पेपर खरीदा था। एसटीएफ ने संजीव चतुर्वेदी से साढ़े 22 लाख रुपए भी किए बरामद। आगे की जानकारी जांच होने के बात पता चेलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page