हल्द्वानी भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग गेठिया के समीप के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौके पर हुई मौत व दो गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें


नैनीताल से कमलेश बिष्ट कि रिपोर्ट

नैनीताल स्थानीय निवासी और भाजपा कार्यकर्ता कविता गंगोला ने आज तल्लीताल पुलिस को डायल 112 के माध्यम से तल्लीताल क्षेत्र के गेठिया के समीप एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तल्लीताल पुलिस टीम, SDRF और फ़ायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल राहत एवं बचाव कार्य हेतु मौके पर पहुँचीं।
जानकारी के अनुसार UP 78 HJ 4936 (वेन्यू कार) अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी थी। पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर खाई में फंसे व्यक्तियों को बाहर निकाला। वाहन में कुल 4 व्यक्ति सवार थे, जो उन्नाव (उत्तर प्रदेश) से जागेश्वर धाम के दर्शन हेतु जा रहे थे। रेस्क्यू के दौरान दो व्यक्ति घायल अवस्था में मिले, जबकि दो अन्य व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई अन्य दो घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है वहीं परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page