मामूली बात को लेकर नाव चालक और पर्यटकों के बीच हुई झड़प

ख़बर शेयर करें

शहर के मल्लीताल बोट स्टेशन के समीप मामूली बात को लेकर कुछ पर्यटक और नव चालकों के के बीच विवाद हो गया। बुधवार शाम बोट स्टेशन के समीप कुछ पर्यटक बैठे हुए थे। इस दौरान कुछ नाव चालक और पर्यटकों के बीच बहस हो गई बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों लोग एक दूसरे से भिड़ गए । देखते ही देखते मौके पर सभी नावचालक एकत्र हो गए जिससे दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई मामला बढ़ता देख राहगीरों की मदद से इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना के बाद एसआई हरीश सिंह अन्य पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन दोनों पक्ष पुलिस को देखते हुए फरार हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page