नैनीताल मां पाषाण देवी मंदिर में 19 से 21 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का किया जायगा भव्य आयोजन

ख़बर शेयर करें

नैनीताल नगर के ठंडी सड़क स्थित मां पाषाण देवी मंदिर में 19 से 21 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अखंड रामायण पाठ, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार 19 जनवरी को सुबह 8 बजे गणेश पूजन, शिव पूजन एवं रुद्राभिषेक से होगा। शाम 7 बजे मां पाषाण देवी की पंच आरती होगी। मंगलवार 20 जनवरी को गणेश पूजन, पंचांग कर्म, रामचंद परिवार पूजन तथा अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा। बुधवार 21 जनवरी को अखंड रामायण की पूर्णाहुति के बाद 1 बजे कन्या पूजन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी जगदीश भट्ट का समस्त श्रद्धालु एवं भक्तजनों से कहना है कि इस धार्मिक अनुष्ठानों में पधारकर श्री मां पाषाण देवी का आशीर्वाद प्रसाद ग्रहण करने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page