उपलब्धि- सेंट जोसेफ्स कॉलेज नैनीताल के छात्र देव बावड़ी ने जेईई एडवांस में हासिल की सफलता

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- सेंट जोसेफ्स कॉलेज नैनीताल के छात्र देव बावड़ी ने जे ई ई एडवांस में सफलता हासिल कर नैनीताल का नाम रोशन किया है । देव ने जे ई ई एडवांस में 5190 वी रैंक हासिल की है। इस वर्ष इंटरमीडिएट में उन्होंने 97.5अंक हासिल किए तथा हाई स्कूल में 96.8अंक हासिल किए। देव श्री रामसेवक सभा के महासचिव तथा व्यवसाई तथा पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बीजेपी जगदीश बावड़ी के पुत्र है उनकी माता पुष्पा बावड़ी गृहणी है तथा उनकी बहन गुरुग्राम से एम बी ए कर रही है ।देव ने यह सफलता पहली बार में हासिल की तथा कोई कोचिंग नही की । देव ने सफलता का श्रेय अपने दादा जी स्वर्गीय दादी के साथ अपने गुरुजनों ,माता पिता चाचा चाची तथा यू ट्यूब को दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page