14 साल बाद मिला सूचना अधिकारी गिरजा जोशी को नैनीताल मुख्यालय में मीडिया सेंटर हल्द्वानी का अतिरिक्त प्रभार

ख़बर शेयर करें

महानिदेशक सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड के आदेशानुसार जिला सूचना कार्यालय, चम्पावत में कार्यरत जिला सूचना अधिकारी, गिरिजा शंकर जोशी को प्रभारी, मीडिया सेंटर, हल्द्वानी(नैनीताल) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी मीडिया सेंटर हल्द्वानी (नैनीताल) में नियमित रूप से उपस्थित रहकर मीडिया समन्वय का कार्य संपादित करने के साथ आवश्यकता अनुसार जिला सूचना कार्यालय,चम्पावत का कार्य भी संपादित करते रहेंगे। जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल, ज्योति सुंदरियाल, पूर्ववत् जिला सूचनाअधिकारी, नैनीताल के कार्यों / दायित्वों का संपादन करती रहेंगी। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

नैनीताल जिला मुख्यालय में लगभग 14 वर्षो मे रिक्त पद पर जिला सूचना अधिकारी क़े पद पर ज्योति सुंदरियाल क़ी तैनाती हुई थी। जिस पर आज 26 सितम्बर को महानिदेशक सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड के आदेश के क्रम में चम्पावत क़े जिला सूचना अधिकारी गिरजा जोशी को मीडिया सेंटर हल्द्वानी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page