मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर खन्स्यु पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर सर्च अभियान चलाकर स्थानीय लोगों की मदद से किया घायलों का सकुशल रेस्क्यू, देखिये वीडियो………?

ख़बर शेयर करें
 आज 05 जून को वाहन संख्या UK 04TA4243 मैक्स खन्स्यू से पतलोट् जाते समय झड़गाँव के पास लगभग 18:15 बजे अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर नीचे गिर गयी

सूचना पर तत्काल खन्स्यु पुलिस द्वारा मौके पर पहुँच कर स्थानीय लोगो की मदद से सभी लोगो का रेस्क्यू किया गया वाहन मे सवार 06 लोगों की मृत्यु हो गयी
मृतकों के नाम-

  1. उमेश परगाई उम्र42 वर्ष पुत्र हरीश परगई निवासी भद्रकोट
  2. महेश परगाई उम्र 36 वर्ष पुत्र रमेश चंद्र परगई निवासी भद्रकोट
  3. पार्वती देवी उम्र 33 वर्ष पत्नी महेश चंद्र परगई निवासी भद्रकोट
  4. कविता उम्र 13 वर्ष
    निवासी भद्रकोट
  5. भुवन भट्ट उम्र 30 वर्ष
    निवासी पुटपुंडी खन्स्यू
  6. ममता भट्ट उम्र 13 वर्ष
    निवासी पुटपुंडी
    मृतकों के पंचायत नामा की कार्यवाही की जा रही है

07 लोग घायल हुए हैं।
सभी घायलो को 108 सेवा के माध्यम से उपचार हेतु हल्द्वानी अस्पताल भेजा गया।

घायलों के नाम-

1- पंकज परगाई 14 वर्ष पुत्र महेश परगाई
2- मनोज परगाई 10 वर्ष पुत्र महेश परगाई
3- लक्की परगाई 07 वर्ष पुत्र महेश परगाई
4- कमला देवी 50 वर्ष
5- खष्टी दत्त 53 वर्ष पुत्र केशव दत्त
6- किशन चंद 75 वर्ष पुत्र खीमानंद
7- ललित मोहन 40 वर्ष
वाहन में बच्चों सहित 13 लोग सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page