अलर्ट-मकान मालिक द्वारा किराएदारों का सत्यापन नहीं कराये जाने पर धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10 -10 हजार रुपये होगा चालान

ख़बर शेयर करें

नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नैनीताल के नेतृत्व में आज शुक्रवार 23 अप्रैल को थाना तल्लीताल व ज्योलिकोट पुलिस द्वारा ज्योलिकोट गुफा महादेव तल्ला कृष्णापुर क्षेत्र में सत्यापन हेतु वृहद अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 83 व्यक्तियों के सत्यापन किए गए तथा जिन काफी समय से रह रहे किराए दारों का मकान मालिक द्वारा सत्यापन नहीं कराया गया था उनके धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10 -10हजार रुपये के 07 चालान कोर्ट के किए गए। आपरेशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकने /शराब पीने बालो के बिरुद्ध कार्यवाही करते हुए 08 चालान धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत कर रुपये 2750 संयोजन शुल्क वसूल किया गया। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करते हुए पाए जाने पर कोटपा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए एक चालान कर ₹200 संयोजन शुल्क वसूल किया गया।यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 05 चालान mv act के तहत कर 2500 रुपये संयोजन शुल्क वसूल किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page