(अलर्ट):- नैनीताल पुलिस ने इस भ्रामक व झूठी खबर को लेकर दिए यह निर्देश

ख़बर शेयर करें
नैनीताल पुलिस ने बताया कि बेतालघाट में हुई सड़क दुर्घटना के सम्बंध में एक अखबार विशेष द्वारा वाहन में 32 लोग सवार बताए गए हैं जो कि भ्रामक व झूठ है। अखबार विशेष द्वारा राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की छवि खराब करने हेतु इस तरह की भ्रामक/झूठी खबरें छापी जा रही हैं साथ ही अधिकारियों से बात किये बगैर ही उनका वर्जन भी छापा जा रहा है। आप सभी से अनुरोध है कि इस तरह की भ्रामक खबरों में विश्वास न करें। पुलिस द्वारा ऐसी झूठी एवं भ्रामक खबर छापने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page