बड़ी खबर- हल्द्वानी स्थित रेलवे की भूमि से हटेगा अतिक्रमण, 11 अप्रैल तक अतिक्रमण के सम्बंध में एक्शन प्लान तैयार करने के दिए निर्देश-डीएम

ख़बर शेयर करें

नैनीताल -जिलाधिकारी श्री धीराज सिह गर्ब्याल ने कैंप कार्यालय नैनीताल में संबंधित रेल अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ हल्द्वानी स्थित रेलवे भूमि में अतिक्रमण के संबंध में एक संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक ने श्री गर्ब्याल ने रेलवे डीआरएम राजीव अग्रवाल को निर्देश दिये हैं कि 11 अप्रैल तक अतिक्रमण के सम्बंध में एक्शन प्लान तैयार कर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
    बैठक में एडीएम अशोक जोशी, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय,रेेल विभाग के एडीआरएम विवेक गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, एसडीएम मनीष कुमार, एसपीसीटी हरवंश सिंह, भूपेन्द्र सिंह धर्मसक्तू, केएन पाण्डे, एलआईयू शान्ति शर्मा के अलावा अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
 

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page