वाणिज्य संकाय डी एस बी परिसर नैनीताल में स्नातक स्तर पर बीकॉम तथा बीकॉम ऑनर्स स्तर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

ख़बर शेयर करें

वाणिज्य संकाय डी एस बी परिसर नैनीताल में स्नातक स्तर पर बीकॉम तथा बीकॉम ऑनर्स स्तर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कॉमर्स एंड मैनेजमेंट से संबंधित प्रश्न किए गए जिसके आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। बीकॉम स्तर पर प्रथम स्थान पर दीक्षा शर्मा , दूसरे स्थान पर देवेश त्रिपाठी ,तीसरे स्थान पर शुभम रावत ,
बीकॉम ऑनर्स स्तर पर प्रथम स्थान पर प्रज्वल कुमार,दूसरे स्थान पर प्रियंका उप्रेती, तीसरे स्थान पर अनुष्का बावड़ी रही ।
सभी विजेताओं को परिसर खुलने पर प्रमाणपत्र एवम ट्रॉफी देकर पुरुस्कृत किया जाएगा। प्रो.अतुल जोशी विभागाध्यक्ष द्वारा सभी विद्यार्थियों को बधाई एवम शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. बी डी कविदायाल , डॉ. आरती पंत, डॉ.विजय कुमार, डॉ.ममता जोशी, डॉ.निधि वर्मा, डॉ.हिमानी जलाल, डॉ.जीवन उपाध्याय, डॉ.मनोज पांडे, डॉ.अंकिता आर्या इत्यादि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page