भवाली मुख्य बाजार में देर शाम लगी भीषण आग

ख़बर शेयर करें

भवाली मुख्य बाजार में भीषण आग लग गयी। लकड़ी की बाजार में आग की संवेदनशीलता को देखते हुए दमकल विभाग की टीम के साथ स्थानीय लोग पहुंचे। जानकारी के अनुसार भवाली मुख्य बाजार में स्थित मंदिर से लगी दुकानों में सोमवार देर शाम भीषण आग लग गई। भवाली बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस आग ने एक के बाद एक दुकान में अपनी रफ़्तार पकड़ ली। आग दूसरी दुकान से शुरू हुई और अलग बगल की दुकानों पर पहुंचने लगी। भूस्वामियों समेत स्थानीय लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम को तुरंत इसकी जानकारी दी। भवाली के इस क्षेत्र में दमकल वाहन मौके पर पहुँच गए और आग में काबू पाया गया। दुकानों में रखा सारा सामान आग में जलकर राख हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page