जिला बार की नई कार्यकारिणी में गठन होने तक अधिवक्ता शरद चंद्र साह अध्यक्ष, नीरज साह चुनाव अधिकारी व दीपक रुवाली को सहायक निर्वाचन अधिकारी के लिए किया गया नियुक्ति

ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिला बार सभा कक्ष में में सर्वसहमति समिति से आज दिन सोमवार को 20 मई 2024 को जिला बार एसोसिएशन की सम्मानित सदस्यों की सर्व सहमति पर आम सभा आहूत की गई जिसमें सर्व समिति से यह प्रस्ताव हुआ जिला बार के नई कार्यकारिणी में गठन होने तक अधिवक्ता शरद चंद्र साह बार में कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं और उनके निर्देशों में जिला बार एसोसिएशन से संबंधित एसोसिएशन समस्त कार्यों का निर्वहन करेंगे। सर्व सहमति से प्रस्ताव हुआ है कि जिला बार के नई कार्यकारिणी में गठन हेतु नीरज साह को चुनाव अधिकारी व दीपक रुवाली को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्ति किया गया है उक्त अधिकारियों द्वारा निर्वाचन से संबंधित समस्त कार्य यथाशीघ्र संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश द्वारा किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता ज्योति प्रकाश, गिरीश खोलिया, पंकज कुलौरा, तरुण चंद्र,प्रदीप परगई, अनिल हरनवाल, हितेश पाठक, पंकज कुमार, अनिल बिष्ट, शंकर चौहान, भगवत जंतवाल, कैलाश बलोटिया,नागेंद्र बर्गली, रवि कनवाल,पुलक अग्रवाल आदि सम्मानित सदस्यगण बार कक्ष में उपस्थिति रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page