राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा अल्मोड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में किया गया फन इवेंन्ट्स का आयोजन

ख़बर शेयर करें


आज 29,अगस्त 2023 को (मेजर ध्यान चन्द्र के जन्म दिवस) राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा (अल्मोड़ा) में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में फन इवेंन्ट्स का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत स्पून लेमन रेस, रस्साकशी ,प्लैंक चुनौती, रस्सी कूद, लम्बी कूद इत्यादि के द्वारा स्पोंटिग फिटनेस का आयोजन कर महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं को एक स्वस्थ जीवन शैली और फिटनेस हेतु महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा शपथ दिलाई गई, कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0रेनू जोशी ने किया। कार्यक्रम में डाॅ0साधना पन्त ,श्री सिद्वार्थ कुमार गौतम ,श्री नरेन्द्र प्रसाद आर्या ,श्री हेमन्त कुमार बिनवाल,श्री धर्मेन्द्र सिंह नेगी, सूश्री रेनू असगोला एवं महाविद्यालय के समस्त कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page