ऑल सेंट्स कॉलेज में चल रहे सांस्कृतिक विनिमय कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने, न केवल कुमाऊँ के भौगोलिक स्तिथि को जाना बल्कि यहाँ के ऐतहासिक एवं आधुनिक परिपेक्ष्य से हुई परिचित

ख़बर शेयर करें

नैनीताल 4 मई को नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय ऑल सेंट्स कॉलेज मे चल रहे सांस्कृतिक विनिमय कार्यक्रम के तहद, सेलक्वि इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून से आया आठ छात्राओं का दल, हिमालय पर्वत की जानकारी जुटाने स्नो व्यू के भ्रमण पर गयी जहाँ से उन्होंने हिमालय के दर्शन किये व इस भव्य पर्वत श्रृंखला के बारे मे जानकारी जुटाई। साथ ही उन्होंने यहाँ चलने वाले मज़ेदार झूलों का भी लुत्फ़ उठाया।
आज के दिन इन छात्राओं ने प्राचीन नैना देवी मंदिर जाकर देवी के दर्शन किये व मंदिर के पौराणिक इतिहास से भी रूबरू हुईं। साथ ही साथ इन छात्राओं ने गुरुद्वारा व माल रोड स्थित चर्च के भी दर्शन किये व सामाजिक एकता की शक्ति के महत्व को जाना l
साथ ही इन छात्राओं ने आज नैनीताल के सुप्रसिद्ध सेल बोट मे नौकायान कर इसकी तकनीकी बारीकियों को जाना।
साथ ही साथ इन छात्राओं ने विद्यालय मे चलने वाली अनेक गतिविधियों मे भी प्रतिभाग किया व आज भारतीय व पाश्चात्य संगीत के वाद्य यंत्रों से भी रूबरू हुईं।
इसके साथ ही गतिविधियों से देहरादून से आई छात्राओं ने न केवल कुमाऊँ के भौगोलिक स्तिथि को जाना बल्कि यहाँ के ऐतहासिक एवं आधुनिक परिपेक्ष्य से परिचित हुईं और यह अनुभव निश्चय ही उनके चहुंमुखी विकास मे सहायक सिद्ध होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page