हल्द्वानी सरस आजीविका मेले में दर्शक प्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय के गीतों में झूम उठे

ख़बर शेयर करें


सरस आजीविका मेला 2025 अंतर्गत सोमवार को देर सांय तक आयोजित सास्कृतिक संध्या में विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी। सोमवार को आयोजित सास्कृतिक संध्या कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रशासक जिला पंचायत बेला तोलिया ने सभी कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद उठाया तथा लोक कलाकारों का मनोबल बढ़ाया।
सास्कृतिक संध्या में उत्तराखंडी लोक गाईका माया उपाध्याय, लोक गायक गिरीश बरगली, प्रकाश चंद्र सहित कालांजना संगीत अकादमी हल्द्वानी के कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति से सभी दर्शकों का मन मोहा। दर्शक प्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय के गीतों में झूमे व थिरके।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page