“स्पर्श संस्था” द्वारा किया जा रहा है समाज को नशा मुक्त बनाने का प्रयास

ख़बर शेयर करें

बीते दिन 31 मई “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” पर “स्पर्श संस्था” द्वारा नैनीताल में युवाओं से मिलकर नशे के विरुद्ध समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। शराब, चरस, गांजा,भांग व बीड़ी,गुटखा,सिगरेट व तम्बाकू स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक हानिकारक है। जिनसे दमा,टी बी, मुंह का कैंसर फेफड़ों का कैंसर आदि अनेक बहुत सी बिमारियों का सामना करना पड़ता है। तम्बाकू निर्माता कम्पनी पैकेट पर चेतावनी को प्रदर्शित करते है, इसके बाबजूद भी हम इन बातों को सभी नागरिक नजरअंदाज करते हैं। स्पर्श संस्था द्वारा युवाओं को “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” पर एक दृढ़ संकल्प लेते हैं कि आज के बाद खुद के साथ समाज को नशा मुक्त करने का जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वर्तमान में चल रहे कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए, दो गज दूरी, मास्क है जरूरी का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। दुनिया भर में हर वर्ष कई लोगों की मौत नशे के कारण हो रही है।
इस मौके पर चंदन जोशी, संजीव त्रिपाठी, महेश जोशी, डॉ दीपक जोशी, मुकेश अधिकारी, सुनीता जोशी, उमेश बिष्ट, मीरा जोशी, राघव जोशी के साथ अन्य स्पर्श संस्था के कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page