नैनीताल के स्टाफ हाउस क्षेत्र मे बीएससी की छात्रा ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या

ख़बर शेयर करें

नैनीताल में 20 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उत्तराखण्ड के नैनीताल में डी.एस.बी. कैंपस की 20 वर्षीय छात्रा सिमरन ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मल्लीताल क्षेत्र के सात नंबर इलाके, हनुमान मंदिर के पास की है।
बताया जा रहा है कि छात्रा ने रात करीब 2:30 बजे अपनी चुन्नी से फंदा बनाकर यह कदम उठाया, उस समय उसकी दादी कमरे में ही सो रही थीं। सिमरन अपने परिवारमाँ, दो भाइयों और दादी—के साथ रहती थी। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है।
सूचना मिलने पर कोतवाल हरीश चंद पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page