बागेश्वर जिले की DM अपूर्वा पांडेय ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट

ख़बर शेयर करें

गुरुवार को जिलाधिकारी बागेश्वर अपूर्वा पांडेय ने कुमाऊं मंडल आयुक्त कार्यालय नैनीताल पहुंचकर मंडलायुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद बागेश्वर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक गतिविधियों की अद्यतन प्रगति से मंडलायुक्त को अवगत कराया। चर्चा में जनपद की प्रमुख परियोजनाओं, सड़क एवं पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।
मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने, योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र तक पहुंचाने और फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बागेश्वर जैसे पर्वतीय जनपद में आपदा प्रबंधन, आजीविका संवर्धन एवं पर्यटन आधारित विकास पर विशेष फोकस आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त को आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए तत्परता से कार्य किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page