दीपावली से पहले SSP नैनीताल ने पुलिस कर्मियों को दिया तोहफा👉07 पुलिस कर्मियों को किया बहाल

ख़बर शेयर करें

दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर SSP NAINITAL श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस विभाग में एक अनूठी पहल करते हुए निलंबित पुलिस कर्मियों को दीपावली पर्व से पूर्व बहाली का तोहफा प्रदान किया है, जिससे उनके कर्मी और परिजन खुशी से त्यौहार मना सकें।

इस विशेष अवसर पर 07 पुलिस अधि0/कर्म0 (02 उ0नि0, 01 हे0का0, 04 का0) पुलिस कर्मियों को बहाल किया गया है, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौटी है। साथ ही सभी को भविष्य में ड्यूटी के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु भी प्रेरित किया है।

त्यौहार से पहले इस दरियादिली ने न केवल बहाल किए गए कर्मियों के परिवारों में खुशी की लहर दौड़ाई है, बल्कि विभाग में एक सकारात्मक संदेश भी भेजा है।
SSP ने कहा की “हमारा प्राथमिक उद्देश्य हमारे कर्मियों की भलाई है। त्योहारों के इस मौसम में हमें एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति,तनावमुक्त हेतु हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए।”
यह कदम न केवल पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने में सहायक होगा,बल्कि यह दर्शाता है कि SSP अपने कर्मचारियों की भलाई के प्रति गंभीर हैं।

त्यौहार के चलते SSP की इस पहल ने सभी को एक नई उम्मीद दी है और पुलिस विभाग में एकता का संचार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page