भक्तिपूर्ण शांतिपूर्वक हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भवाली का माँ नन्दा देवी महोत्सव

ख़बर शेयर करें


भवाली – प्राचीन देवी मंदिर में चल रहे छः दिवसीय नन्दा देवी महोत्सव का आज भक्तिपूर्ण रूप से समापन हो गया। आज ब्रह्म मुहूर्त में नन्दा सुनंदा किया विशेष वैदिक पूजा करने के बाद भोग लगाया गया।

माँ नन्दा सुनंदा के डोले को नगर भ्रमण कराया गया। नन्दा देवी के डोले को भवाली मैंन बाजार, नैनीताल रोड, रानीखेत रोड, घोड़ाखाल चौराहा व श्याम खेत भ्रमण के बाद रामगढ़ चौराहे पर नन्दा सुनंदा के डोले का विधिवत विसर्जन कर माँ नन्दा देवी महोत्सव का शांतिपूर्ण समापन हुआ। इस नन्दा देवी महोत्सव किया कमेटी ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।


भवाली देवी मंदिर के वरिष्ठ पुजारी मोहन कपिल, पंकज कपिल, इंदर कपिल, केसी सुयाल, एलडी पालीवाल ने मंदिर में पूजा अर्चना कराई और भक्तो को प्रसाद वितरित किया गया। पंडित मोहन कपिल ने बताया किया भवाली में इस नन्दा देवी महोत्सव लगभग 103 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं।


इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या, वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्या, कंचन सुयाल, मनीष शाह, सुजान रजवार, जुगल मठपाल, तरुण जोशी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्या, डॉ प्रगति जैन, डॉ उषा तिवारी, स्वामी नारायण, स्वामी सेवक दास, भगवती सुयाल, उमा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीमा बिष्ट, यामिनी, तनुजा कनवाल, रमेश चंद्र जोशी, सुनीता शाही, वर्षा आर्या, महेश पाण्डेय, कमलेश बिष्ट, खष्टी बिष्ट, प्रकाशआर्या, वीरेंद्र मेहरा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page