सूचना विभाग में सेवानिवृत्त कार्मिकों को दी गई भावभीनी विदाई

ख़बर शेयर करें

       शनिवार को सूचना निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री भुवन चंद्र जोशी एवं तकनीकी सहायक श्री प्रमोद चन्द्र पन्त को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई।
      इस अवसर पर अपर निदेशक श्री आशिष कुमार त्रिपाठी ने श्री पंत और श्री जोशी जी के कार्यों को याद करते हुए कहा कि दोनों कार्मिको ने कर्तव्यनिष्ठा एवं कर्तव्य परायणता के साथ ही मनोयोग से अपनी सेवायें दी हैं।
संयुक्त निदेशक श्री के एस चौहान ने अपने संबोधन में दोनों कार्मिकों द्वारा विभाग हेतु दिए गए योगदान को याद किया।
      इस अवसर  पर उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ के महामंत्री श्री सुरेश भट्ट द्वारा कर्मचारी संघ की ओर से श्री भुवन चंद्र जोशी जी का  कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के रूप में कर्मचारियों के कल्याण हेतु किए गए प्रयासों को याद किया गया।
      इस अवसर पर उपनिदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव, उपनिदेशक श्री रवि बिजारनिया, सहायक निदेशक श्री एल.पी भट्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पान सिंह बिष्ट, सूचना संघ के पदाधिकारियों समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page