काफी समय से चल रहे फरार इस वारंटी को भवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल द्वारा जनपद में वारंटियों की धर-पकड़ किये जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

एसपी क्राईम/यातायात नैनीताल हरबंस सिंह के मार्गदर्शन तथा सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में डी0आर0वर्मा, प्रभारी निरीक्षक भवाली के कुशल नेतृत्व में कल 02 जुलाई को भवाली पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी निवासी ग्राम सिमायल रैक्वाल चौकी रामगढ़ थाना भवाली जिला नैनीताल उम्र 35 वर्ष को ओढ़ाखान में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page