अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्यवाही —SOG/थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भारी मात्रा में देशी/अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु सभी अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में चैकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-
17 मार्च को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान गौला नदी के पास राजपुरा क्षेत्र से अभियुक्त अनिल आर्या उर्फ अनिया को 58 पाउच अंगूर मार्का मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
18 मार्च को गौरापड़ाव क्षेत्र, नवीन भोजनालय के अंदर गली (चौकी मण्डी क्षेत्र) में चैकिंग के दौरान अभियुक्त मोहन चन्द्र जोशी को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पंजीकृत अभियोग का विवरण:-
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना हल्द्वानी में क्रमशः एफआईआर संख्या 92/2026 एवं 96/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- अनिल आर्या उर्फ अनिया पुत्र जशोद राम, निवासी गोपाल साउंड सर्विस के सामने, वार्ड नं0 13, राजपुरा हल्द्वानी, उम्र 29 वर्ष।
2- मोहन चन्द्र जोशी पुत्र स्व0 प्राण दत्त जोशी, निवासी कार रोड बिन्दुखत्ता, थाना लालकुआं, उम्र 50 वर्ष।
बरामदगी:-
1- अभियुक्त अनिल आर्या से 58 पाउच अंगूर मार्का मसालेदार देशी शराब बरामद की गई।
2- अभियुक्त मोहन चन्द्र जोशी से 06 पेटी अवैध शराब बरामद की गई, जिनमें 04 पेटी माल्टा मार्का देशी शराब (कुल 182 पाउच), 01 पेटी में 48 पव्वे मेकडवल अंग्रेजी शराब तथा 01 पेटी में 46 पव्वे रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब शामिल हैं।
पुलिस टीम:-
1- उ0नि0 प्रेम राम विश्वकर्मा (चौकी प्रभारी मण्डी),
2- कानि0 विजय भारद्वाज
3- कानि0 ललित मेहरा
4- हे0कानि0 कुन्दन सिंह (एसओजी)
5-कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा (एसओजी)


