(बड़ी खबर)- परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्यवाही में 10 ऑटो सहित 11 वाहन किये सीज

ख़बर शेयर करें

डॉ गुरदेव सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हल्द्वानी के निर्देशानुसार आज परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान 36 वाहनों के चालान किए गए तथा 11 वाहनों को सीज किया गया।
परिवहन कर अधिकारी श्री गोविंद सिंह के द्वारा हल्द्वानी नगर क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान बस, ट्रक, टैक्सी मैक्सी, ऑटो मोटरसाइकिल सहित 36 वाहनों के सीटबेल्ट, हेलमेट, ड्रेस, रिफ्लेक्टर , टैक्स, फिटनेस, परमिट आदि के अभियोग में चालान किए गए । इसके साथ ही परमिट शर्तों का उल्लंघन व सत्यापन न कराने पर 10 आटो वाहनों तथा प्रपत्र प्रस्तुत न करने के अभियोग में एक ट्रक को भी सीज किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान सहायक उप निरीक्षक श्री राम चंद्र, श्री चंदन सुप्याल, श्री चंदन ढेला, श्री अरविंद ह्यांकि , पुष्कर आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page