(बड़ी खबर):-जनपद में 1827 वाहनों का चालान 17 वाहन सीज

ख़बर शेयर करें

परिवहन विभाग द्वारा दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के दृष्टिगत माह अप्रैल में जनपद नैनीताल के अन्तर्गत कार्यरत प्रवर्तन दलांे द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 1827 वाहनों के विभिन्न अभियोगों में चालान किये तथा 17 वाहनों को सीज किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान 1342600 रू0 की धनराशि का चालान प्रशमन भी वसूला गया। उन्होंने बताया कि माह अप्रैल लोक सभा निर्वाचन में परिवहन विभाग द्वारा पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था के करने साथ ही विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों/परिचालकों के विरूद्व लगातार कार्यवाही भी की गई।
उन्होंने बताया कि 85 ओवरलोडिंग, 44 बिना फिटनेस, 84 बिना लाईसेंस, 41 बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र, 223 तेज रफ्तार के अभियोगों में चालान के साथ-साथ 661 मामलों में लाईसेंस के विरूद्व कार्यवाही की गई। इसी दौरान 718 वाहनों के बिना हेल्मेट, 61 वाहनों के बिना सेफ्टी बेल्ट के अभियोगों में चालान किये गये। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन के दृष्टिगत सभी प्रवर्तन दलों को लगातार प्रवर्तन कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page