(बड़ी खबर):- कल देर रात बच्चे को उठा ले गया गुलदार, देखिये वीडियो……?

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :-बरसात की शुरुआत होते ही हल्द्वानी में जंगली जानवरों का आतंक एक बार फिर से बढ़ गया है। कल देर रात एक गुलदार ने निर्मला कान्वेंट के पास एक 7 साल के बच्चे को अपना निवाला बना दिया है। बच्चा अपने पिता के साथ टॉयलेट के लिए घर से बाहर निकला था, इस दौरान घात लगाए गुलदार बच्चे को उठा ले गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन को सूचना दी, बहुत देर तक बच्चे की तलाश की गई और आज तड़के सुबह बच्चे की बॉडी जंगल के पास मिली है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मौके पर एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार बच्चे के घर भी गए और परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए है फिलहाल वन विभाग अब गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएगी और आसपास गस्त की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page