(बड़ी खबर)- उत्तराखंड की एक और बेटी ने किया अपने माता- पिता का नाम रोशन, रजनी का सहायक निदेशक के पद पर हुआ चयन

ख़बर शेयर करें

प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 में रजनी देवरानी का सहायक निदेशक के पद पर हुआ चयन।

उत्तराखंड की बेटी का नाम रजनी देवरानी, ​​पिता का नाम हरीश देवरानी, ​​माता का नाम माया देवरानी। बचपन से ही रजनी पढ़ाई में बहुत अच्छी है।

रजनी की एक छोटी बहन है, पूनम जो जंगल में काम करती है। एक छोटा भाई है पंकज जो रेलवे में काम करता है। इन दोनो भाई-बहनों की नौकरी भी अभी कुछ महीने पहले ही लग गई है।

अब कल रजनी के पीसीएस में सेलेक्ट होने की खबर से गरीब परिवार और रिश्ते में खुशी की लहर है। और जश्न का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक रजनी की शादी 2021 में हुई, पति विपिन चंद जोशी जी जो कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड बागेश्वर में कार्यरत हैं, रजनी के माता-पिता के आशीर्वाद के साथ, रजनी के पति का भी रजनी की सफलता में अमूल्य योगदान है। कल रात से रजनी को सभी जानने वाले ने उनको बहुत सारी शुभकमनाये दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page