(बड़ी खबर):- स्पा सेन्टरों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने किया औचक निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

वरिष्ठ पुलिस अधी़क्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आज दिन मंगलवार 11 जून को उ0नि0 मन्जू ज्याला, प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स के नेतृत्व में मय पुलिस टीम हल्द्वानी क्षेत्र के निम्न स्पा सेन्टरों मे दबिश व चैकिंग की गई।
चैकिंग के दौरान दुर्गा सिटी सेंटर हल्द्वानी में स्थित हल्द्वानी क्षेत्र के 1- द गोल्डन स्पा सेंटर, 2- रिलैक्स स्पा सेंटर, 3- द योर स्पा सेंटर में कस्टमर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित ना होना, ग्राहक की आईडी ना लेना तथा वर्करों का सत्यापन ना करने संबंधी अनियमिताएं पाई गई, उक्त तीनों स्पा सेंटरों के धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट में ₹10,000-10,000 का कोर्ट चालान किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page