राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं कोटपा एक्ट 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय दिया गया प्रशिक्षण

ख़बर शेयर करें
आज 11 जून को थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री विमल मिश्रा की उपस्थिति में समस्त अधिकारी व कर्मचारी गणों को हरेंद्र सिंह कठायत जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ नैनीताल स्वास्थ्य विभाग व ममता थापा बालाजी सेवा संस्थान द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं कोटपा एक्ट 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन हेत थाना काठगोदाम में एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

  जिसमें ममता थापा उपरोक्त द्वारा कोटपा एक्ट के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही प्रेजेंटेशन के माध्यम से चालान की प्रक्रिया तथा कोटपा एक्ट की महत्ता तथा तंबाकू सेवन से स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव के विषय में संवेदीकरण किया गया।

कोटपा एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालान किए जाने हेतु अभियान को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया और कोटपा अधिनियम से संबंधित आदेश निर्देशों से अवगत कराया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page