(बड़ी खबर):-डग्गामार यात्री वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान में 172 वाहनों के चालान व 19 वाहन किये सीज

ख़बर शेयर करें

परिवहन मुख्यालय के निर्देशानुसार 19 जुलाई 2024 को डग्गामार यात्री वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान में 172 वाहनों के चालान 19 वाहन सीज

परिवहन मुख्यालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग द्वारा लगातार दूसरे दिन नैनीताल एवं उधम सिंह नगर में बिना परमिट एवं परमिट शर्तों के विरुद्ध संचालित यात्री वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग कार्यवाही की गई जिसमें 172 वाहनों के चालान एवं 19को सीज किया गया है,चालान का अभियोग वार विवरण निम्नवत है।

बिना परमिट 25
परमिट शर्त 7
बिना फिटनेस 22
बिना टैक्स 53
ओवरलोड यात्री 8
बिना लाइसेंस 32
बिना प्रदूषण 16
बिना बीमा 23
बिना hsrp 9
सीट बेल्ट 3
वाहनों के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान 139 अन्य अभियोगों में भी विभिन्न वाहनों के चालान किए गए। उक्त जानकारी आरटीओ नंद किशोर द्वारा दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page