(बड़ी खबर)- विवाह समारोह से लापता वृद्धा की बरामदगी के लिए परिजनों ने CM और पुलिस प्रशासन से लगाई गुहार

ख़बर शेयर करें



बागेश्वर – लगभग 84 वर्षीय वृद्धा के लापता होने के मामले में स्वजन ने मुख्यमंत्री से खोजबीन की गुहार लगाई है। कहा कि पुलिस स्थानीय लोगों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन 35 दिन बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बसंत बल्लभ उप्रेती द्वारा यह जानकारी दी गई कि उनकी माता रेवती देवी पत्नी स्व. हरगोविंद उप्रेती, निवासी ग्राम विनायक, तहसील थल, पिथौरागढ़, बीती 20 अप्रैल को गौरव पंत पुत्र स्व श्री कैलाश पंत के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम गोखुरी, ग्राम पंचायत मझेड़ा, बागेश्वर गई थीं। उन्होंने यह भी बताया की रेवती देवी मानसिक रूप से कमजोर है। इसी दौरान दोपहर लगभग एक बजे वह अचानक लापता हो गई। समस्त परिवारजनों ने काफ़ी खोजबीन करने के बाद की उनका वर्तमान तक कोई पता नहीं लग पाया है। घर वालों ने लोगों से अपील की है की अगर आपको कहीं भी रेवती देवी की कोई जानकारी मिलती है तो इस मोबाइल 7087380202 पर जानकारी दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page