(बड़ी खबर)- नैनीताल नगर मे सीवर की सफाई के दौरान गटर से हुआ भ्रूण बरामद

ख़बर शेयर करें

नैनीताल नगर के स्टाफ हाउस वार्ड नंबर 1 क्षेत्र में रविवार 20 जुलाई को सीवर की सफाई के दौरान एक गटर से लगभग पांच माह का भ्रूण बरामद हुआ। जलसंस्थान विभाग द्वारा वर्तमान मे नगर की पुरानी सीवर लाइनों की सफाई का कार्य चल रहा था। इस दौरान जब सफाईकर्मी द्वारा एक गटर का ढक्कन खोल रहे थे तभी उन्हें भीतर एक भ्रूण दिखाई दिया। तत्काल इसकी सूचना स्थानी लोगों द्वारा मल्लीताल पुलिस दी गई।

सूचना मिलते ही मल्लीताल कोतवाली से एसआई आशा बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और भ्रूण को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में यह भ्रूण लगभग पांच माह का पुरुष प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इसे बीती रात या सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सीवर में फेंका गया है। फिलहाल भ्रूण को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए बीडी पांडे पुरुष अस्पताल से हल्द्वानी भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से जाँच की जा रही है, पुलिस का कहना है कि इस गंभीर मामले में शामिल व्यक्ति की पहचान कर जल्द कानूनी सख्त कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page